फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By-election for vacant posts in village and area panchayats on 19th

Bareilly News: ग्राम व क्षेत्र पंचायतों में खाली पदाें के लिए उपचुनाव 19 को

Wed, 05 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
By-election for vacant posts in village and area panchayats on 19th
बरेली। ग्राम पंचायतों में प्रधान-सदस्य और क्षेत्र पंचायत के 61 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 19 फरवरी को होगा। मंगलवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। आठ फरवरी को इन पदों के लिए नामांकन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक भमोरा, ज्यौरा मकरंदपुर, रम्पुरा प्रवीन, पुरैनिया, अजनी मुस्तकिल ग्राम पंचायतों के प्रधान पद पर उपचुनाव होगा। साथ ही, आलमपुर जाफराबाद व मीरगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों के नौ-नौ, दमखोदा, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां में एक-एक, फरीदपुर व बहेड़ी में दो-दो, बिथरी चैनपुर में सात, भुता में चार, भोजीपुरा में तीन, शेरगढ़ में आठ पद रिक्त हैं। आलमपुर जाफराबाद विकासखंड के रसूला, बहेड़ी के जाम अंतरामपुर व उतरसिया महोलिया, मझगवां के भीमलौर रसूलपुर, शेरगढ़ के लखा व पखुर्नी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराए जाने हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से ब्लॉक मुख्यालयों पर शुरू हो जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उपचुनाव का कार्यक्रम
नामांकन : आठ फरवरी, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच : 10 फरवरी, सुबह 10 बजे से।
नाम वापसी : 11 फरवरी, सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक।
चुनाव चिह्न आवंटन : 11 फरवरी, अपराह्न तीन बजे से।
मतदान : 19 फरवरी, सुबह सात से शाम पांच बजे तक।
मतगणना : 21 फरवरी, सुबह आठ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed