फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buy meat in the Mirganj pelting , arson

मांस खरीदने को लेकर मीरगंज में पथराव, आगजनी

Fri, 25 Dec 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 25 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Buy meat in the Mirganj pelting , arson
मीरगंज। पैगानगरी में मांस खरीदने को लेकर प्रधान और विरोधी पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पथराव, फायरिंग और आगजनी भी की गई। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। प्रधान पक्ष की ओर से 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर लिखाई है, जबकि दूसरे पक्ष ने प्रधान के पति और उसके परिवार के चार लोगों को घर में घुसकर मारपीट, पथराव, फायरिंग और आगजनी करने के आरोप में नामजद किया है।
विज्ञापन

पैगानगरी में पूर्व प्रधान सलीम शाह की पत्नी नसीम बेग इस बार प्रधान चुनी गई हैं। गुरुवार को उनके घर के सामने पशु काटकर मांस बेचा जा रहा था। पहले मांस खरीदने को लेकर प्रधान के पति की विरोधी पक्ष के एक आदमी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर के लोग इकट्ठे हो गए और फिर जमकर बवाल हुआ। प्रधान के पति सलीम शाह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक पड़ोसिन आमिना के घर में विरोधी पक्ष के तंजीर अहमद, नन्हे, लईक, फरियाद, जमील और नौशे आदि पशु काटकर जबर्दस्ती मांस बिकवा रहे थे। प्रधान की हैसियत से नसीम बेग ने गोश्त बेचने का विरोध किया तो इन लोगों ने घर पर धावा बोलकर गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया। हमलावरों में शामिल फरियाद, इकरार आदि ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नसीम बेग के देवर सफदर बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और कौसर अली तथा बाबू शाह की पशुशाला में आग लगा दी। घर के आंगन में खड़ी प्रधान की कार भी तोड़ दी। हमले में लियाकत शाह, तंजीर, नन्हे, रईस अहमद, छोटे उर्फ जीशान, नौशे, युुनुस और हसनैन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सबको डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के लियाकत अली ने प्रधान के पति सलीम शाह, उनके बेटे नईम शाह, भाई सफदर शाह, महशर के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, पथराव और आगजनी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना में नामजद बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed