फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST 2 brings hope for business common man will get relief from inflation

जीएसटी-2 : व्यापार के लिए उम्मीदों की डोर, महंगाई से आम आदमी को मिलेगी राहत

Thu, 04 Sep 2025 12:06 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 12:06 PM IST
सार

जीएसटी में कई अहम बदलाव किए जाने से कारोबारियों ने महंगाई से राहत और कारोबार में बढ़त की उम्मीद जताई है। उन्होंने टैक्स चोरी कम होने से राजस्व में बढ़त की बात कही है।

विज्ञापन
GST 2 brings hope for business common man will get relief from inflation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) परिषद की 56वीं बैठक में 12 और 28 फीसदी की पुरानी टैक्स स्लैब खत्म होने पर मुहर लगने पर बरेली के उद्यमी और व्यापारियों ने महंगाई से राहत और कारोबार में बढ़त की उम्मीद जताई है। उन्होंने टैक्स चोरी कम होने से राजस्व में बढ़त की बात कही है।
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक स्लैब कम होने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी केके चंदानी के मुताबिक नए स्लैब से जिन उत्पादों पर 12 और 28 फीसदी टैक्स लग रहा था, उसमें क्रमश: सात और दस फीसदी की कमी का असर कीमतों पर भी जल्द दिखने की बात कही। 
विज्ञापन


आईआईए चेयरमैन मयूर धीरवानी के मुताबिक नई दर 22 सितंबर से लागू होंगी। मंजूरी मिलने के बाद अब नए स्लैब के अनुसार कीमतों में कमी की जाएगी। 

नमकीन-बिस्किट होंगे सस्ता
उद्यमी केके चंदानी ने कहा कि नमकीन पर पहले 12 फीसदी जीएसटी थी, जो पांच फीसदी होने पर प्रति किलो सात से आठ रुपये की कमी आएगी। बिस्किट 28 फीसदी के दायरे में था जो 12 फीसदी पर बिकेगा। सरकार का फैसला ग्राहक हित में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील ने कहा कि उपभोक्ताओं को जब उत्पाद कम कीमत पर मिलेंगे तो खपत बढ़ेगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा। जिसकी बिक्री से मिलने वाला राजस्व सरकार के खाते में जाएगा। उद्यमी, विक्रेता और क्रेता तीनों के हित में रहेगा।

मेंथा ऑयल कारोबारी एवं निर्यातक के गौरव मित्तल ने कहा कि मेंथॉल से तैयार उत्पादों पर 28 फीसदी जीएसटी स्लैब में थे, जो अब 18 में दर्ज होंगे। करीब दस फीसदी की कमी से बाजार में मांग बढ़ेगी। ट्रंप टैरिफ के संतुलन में कुछ हद तक राहत की उम्मीद जताई जा रही है। 

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती
चार्टर्ड एकाउंटेंट के अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जीवन रक्षक दवा, कर्मचारी बीमा, शिक्षा सामग्रियों पर जीएसटी शून्य होना बड़ा फैसला है। इसके अलावा अन्य उत्पादों पर लग रहे टैक्स में गिरावट से आम जनता को रोजमर्रा की चीजों से लेकर तमाम लग्जरी वस्तुएं भी सस्ते होंगी। 

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था टैक्स पर निर्भर होती है। बदलाव से बाजार में क्रय-विक्रय बढ़ेगा, मुद्रा स्फीती में तरलता आएगी। पांच ट्रिलियन अर्थव्यस्था की ओर देश बढ़ेगा।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारी शुरुआत से ही जीएसटी की दर कम करने की मांग कर रहे थे। जो अब पूरी हुई। कार, सीमेंट, खाद्य सामग्री, कृषि उपकरण समेत नाश्ता से लेकर भोजन तक के उत्पाद की कीमत में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed