फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessman's laptop and documents sealed, investigation underway

Bareilly News: कारोबारी के लैपटॉप व दस्तावेज सील, जांच जारी

Wed, 05 Nov 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Businessman's laptop and documents sealed, investigation underway
बरेली। कारोबारी तरुण व वरुण अग्रवाल के घर सेंट्रल जीएसटी कीे छापामारी के बाद शहर के बड़े कारोबारियों में खलबली मच गई। वह एक दूसरे को फोन करके जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

अधिक मात्रा में कैश मिलने के बाद आयकर विभाग ने कारोबारी के यहां मिले कैश को बैंक के सुपुर्द कर दिया है साथ ही लैपटॉप समेत लेन-देन के दस्तावेज को सील कर दिया गया है। बुधवार को भी विभाग इसकी जांच करेगा। वहीं जीएसटी की टीम द्वारा जांच अभी जारी रह सकती है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि कारोबारी की परसाखेड़ा में फैक्टरी के अलावा रोडवेज के पास दुकान भी है। यहां पर फैक्टरी में बना माल बेचा जाता है। बड़ा व्यापार होने के चलते कई जगह कारोबारी ने गोदाम बना रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने अभी सिर्फ घर पर ही छापेमारी की है, लेकिन अगर जरूरत हुई तो टीम परसाखेडा स्थित फैक्टरी व रोडवेज स्थित दुकान पर भी छापेमारी कर सकती है। वहीं रात में कारोबारी के घर पर दो किलो सोना मिलने की अफवाह फैल गई।
लोग एक दूसरे से फोन करके मामले की जानकारी लेते रहे। हालांकि सोना मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी। कारोबारी के यहां नोट मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

नोट अधिक होने के कारण आयकर विभाग ने नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई। जिसके बाद वहां मिले नोटों की गिनती शुरू हुई। सूत्र बताते है कि मशीन गरम पड़ने के बाद कुछ देर नोट की गिनती रोकनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed