फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessman died of heart attack on his 25th wedding anniversary in Bareilly

UP: बरेली में शादी की 25वीं सालगिरह पर कारोबारी की मौत, डांस करते-करते गिरे... फिर नहीं उठे; देखें Video

Thu, 03 Apr 2025 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 06:26 PM IST
सार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल झकझोर देने वाला सामने आया है। शहर में एक कारोबारी की डांस करते-करते मौत हो गई। वह अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी संग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस फ्लोर पर गिर गए। इसके बाद नहीं उठ सके।

विज्ञापन
businessman died of heart attack on his 25th wedding anniversary in Bareilly
पत्नी संग डांस कर थे कारोबारी, अचानक गिरे और हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शादी की सिल्वर जुबली (25 वीं सालगिरह) की पार्टी के दौरान पत्नी संग स्टेज पर डांस करते-करते कारोबारी की मौत हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं। प्रेमनगर थाने के शाहबाद निवासी जूता व कपड़ा कारोबारी वसीम (50) की बुधवार को शादी की सिल्वर जुबली थी। उनकी पत्नी फराह शिक्षिका हैं। वसीम ने सिल्वर जुबली धूमधाम से बनाने के लिए पीलीभीत बाइपास स्थित एक लॉन बुक किया था। 

विज्ञापन


नाते-रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड बांटकर आमंत्रित किया था। आयोजन के दौरान डिनर (रात के भोजन) की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। देर रात लॉन में हर ओर खुशी का माहौल था। वसीम और फराह को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ था। पार्टी में आए लोग जश्न में डूबे हुए थे। तमाम लोग डीजे पर डांस भी कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मुझे छूना नहीं...मैं किसी और की': सुहागरात पर बीवी की बात सुन शौहर के उड़े होश, पुलिस से बोला- मुझे बचा लें
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में शामिल होने आए नाते-रिश्तेदारों और परिचितों के कहने पर रात 10 बजे के बाद वसीम और फराह भी स्टेज पर पहुंचे। दंपती फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे थे। डांस के दौरान चार से पांच मिनट के बाद वसीम गश खाकर गिर गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया। उनके चेहरे पर पानी छिड़का गया, लेकिन कोई हरकत न होने पर उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले ही वसीम की मौत हो चुकी थी। यह पूरी वीडियो लॉन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। 

दंपती के दो बेटों में एक एमबीबीएस का छात्र
वसीम का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा एमबीबीएस कर रहा है, जबकि छोटा बेटा पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली पर एमबीबीएस कर रहा उनका बेटा भी आया हुआ था। वसीम के भाई नदीम ने बताया कि डांस करने के दौरान वसीम स्टेज पर गिरे। इसके बाद परिवार वाले उनको नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

businessman died of heart attack on his 25th wedding anniversary in Bareilly
कारोबारी की शादी की सालगिरह का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

सिल्वर जुबली का केक भी नहीं काट सके दंपती
वसीम के भाई नदीम ने बताया कि शादी की सिल्वर जुबली को लेकर वसीम और फरार काफी खुश थे। सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारियां की गईं। लॉन बुक करने के साथ कार्ड छवपाए कर परिचितों और नाते-रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया। वसीम ने सिल्वर जुबली के लिए खास केक भी बनवाया था, लेकिन वह केक भी नहीं काट सके।

ये भी पढ़ें- UP: जेंडर बदलवाकर लड़की से बने लड़का, फिर सहेली सविता से रचाई शादी, अब पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
 

गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द ए खाक
बृहस्पतिवार को वसीम को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में भारी संख्या में लोग उमड़े। सभी की जुबान पर इस अनहोनी का जिक्र था। वसीम की पत्नी फराह बृहस्पतिवार को भी पति की याद में बार-बार बेहोश होती रहीं। उनके छोटे बेटे का भी बुरा हाल था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed