{"_id":"5d0febdf8ebc3e58f66c0d81","slug":"businessman-died-in-bareilly-due-to-firing-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में हर्ष फायरिंग, घड़ी व्यापारी की मौत के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में हर्ष फायरिंग, घड़ी व्यापारी की मौत के बाद आरोपी फरार
Mon, 24 Jun 2019 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
बारादरी थाना क्षेत्र के आशा बरातघर में रविवार देर रात हर्ष फायरिंग में घड़ी व्यापारी की मौत हो गई। वसीम उल्लाह के बेटे रिजवान की बरात मीरा की पैठ स्थित आशा बरातघर में आई थी। रात करीब डेढ़ बजे वसीम के साले चांद खां ने तमंचे से फायर किए।
विज्ञापन
बरात में शामिल कटरा चांद खां निवासी 43 वर्षीय इनाम अली पास में बैठे थे। फायरिंग करते वक्त कारतूस फंसा तो चांद खां उसे निकालने लगा। इस बीच तमंचे से फायर हो गया। गोली इनाम अली के सीने में जा धंसी और वे मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
इससे बरात में हड़कंप मच गया। चांद खां मौके से भाग गया। निजी अस्पताल में इनाम अली को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इनाम अली की श्यामगंज इलाके में घड़ी की दुकान थी।
विज्ञापन