{"_id":"68571389b44f80f93f02121d","slug":"business-leader-beaten-up-video-goes-viral-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-104788-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्यापारी नेता से मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्यापारी नेता से मारपीट, वीडियो वायरल
Sun, 22 Jun 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। चाय पीने के लिए ढाबे पर गए व्यापारी नेता से दबंगों ने मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। घायल व्यापारी नेता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है।
नगर के मोहल्ला दयालपुरा निवासी राजीव गुप्ता राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त कपिल शर्मा का जन्मदिन मनाने के बाद चाय पीने के लिए बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गरगइया पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे पर गए थे। उनके दोस्त आशीष गुप्ता, सोनू राठौर, अनिल गुप्ता भी साथ थे।
यहां हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुड़ियावा निवासी दिनेश गंगवार और औरंगाबाद गांव का सूरज गंगवार अपने तीन-चार साथियों के साथ आ गया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर हमला कर दिया। साथियों ने बचाने की कोशिश की मगर आरोपी नहीं माने। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मामले में शनिवार को कई व्यापारी नेताओं के साथ ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंचे। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।