फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Business boomed with earrings, annual turnover reached 30 crores

Bareilly News: झुमके संग झूमा कारोबार, सालाना 30 करोड़ पहुंचा टर्नओवर

Mon, 13 Apr 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Business boomed with earrings, annual turnover reached 30 crores
बरेली। झुमका बरेली के बाजार में गिरा या नहीं... ये अलग बात है, लेकिन महान गायिका आशा भोसले के गाए बीत झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में... से कारोबार को पंख लगे। यहां सोने और आर्टिफिशियल ज्वैलरी में सर्वाधिक बिक्री झुमके की है। अनुमानित सालाना 30 करोड़ रुपये का टर्नओवर होता है।
विज्ञापन

बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, गीत का ही असर है कि अब दूसरे जिलों, राज्यों व देशों से आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, जायरीन, कलाकार और अभिनेता भी आर्थिक क्षमता के अनुसार झुमका जरूर खरीदते हैं। सोने के झुमकों का अनुमानित सालाना कारोबार करीब 25 करोड़ का है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी नदीम शम्सी प्रिंस के अनुसार प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ के इमिटेशन झुमके का कारोबार हो रहा है। यह सिर्फ गीत की वजह से मुमकिन हुआ।
विज्ञापन

प्रिंस के मुताबिक, जो भी लोग बाहर से आते हैं, वे बिना झुमका लिए नहीं लौटते। वह एक बार में ही 12 या 24 झुमकों का सेट लेते हैं, ताकि घर जाकर परिजनों समेत करीबियों को भी बरेली का झुमका उपहार स्वरूप दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के, भारी कई डिजाइन के बिकते हैं झुमके
बरेली के बाजार में पारंपरिक से लेकर आधुनिक शैली के सोने, डायमंड, कुंदन, पोलकी समेत हैंडमेड गोल्ड के साथ फैंसी और हल्के वजन के झुमके भी बिकते हैं। खन्नू मोहल्ला, बमनपुरी, बिहारीपुर जैसे पुराने मोहल्लों में पारंपरिक डिजाइनर झुमके हाथ से बनाए जाते हैं। इमिटेशन झुमके में मीना, कानचेन झुमका खूब बिकता है। ये 20 से लेकर चार सौ रुपये तक में मिलते हैं। सोने के झुमके वजन, कैरट के अनुसार मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed