{"_id":"5894b61c4f1c1b2f3de848aa","slug":"buses-from-incurring-election-school-will-be-closed-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बसें लगने से चार दिन बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बसें लगने से चार दिन बंद रहेंगे स्कूल
बरेली।
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Buses from incurring election School will be closed for four days
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव में स्कूली बसों और अन्य छोटे वाहनाें को लगाया जाएगा इसके चलते शहर के अधिकतर कांवेंट स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि अभी कई स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा नहीं की है। करीब एक हजार वाहनों की ड्यूटी चुनाव में रहेगी। इनमें स्कूली वाहनों की संख्या पांच सौ से अधिक है। साढ़े सात सौ वाहनों में अन्य बसें व छोटे वाहन शामिल हैं।
बरेली में विधानसभा चुनाव 15 फरवरी को है, लेकिन बूथों तक पहुंचने के लिए वाहनाें की जरूरत होगी। इसलिए कर्मचारियों को लाने और ले जाने के लिए वाहनाें को लगाया जाएगा। 12 फरवरी को रविवार है। 13 फरवरी से 15 फरवरी तक सभी वाहन इसी कार्य में लगे रहेंगे। संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि करीब साढ़े सात सौ वाहन तो स्कूलाें के लगाए जाने हैं, इसके अलावा छोटे अन्य वाहनाें को भी ड्यूटी में लगाया जाएगा। स्कूलाें से बात हो गई है।
पद्मावती एकेडमी के चेयरमैन पारुष अरोड़ा ने बताया कि उनके यहां करीब 40 गाड़ियां बच्चाें को लाती और ले जाती हैं। अधिकतर गाड़ियां मांग ली गई हैं। इसी तरह जीआरएम डोहरा रोड पर भी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। सेक्रेड स्कूल की गाड़ियां भी लगाए जाने से यहां स्कूल को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
80 फीसदी बच्चों का ट्रांसपोर्ट होगा प्रभावित
स्कूलों में लगी बस, टाटा मैजिक, वैन, मैक्स व अन्य वाहनों से करीब 80 फीसदी बच्चे स्कूल आते हैं। ऑटो से आने वाले बच्चों की संख्या दस फीसदी है। बाकी बच्चे अपने साधन से स्कूल आते हैं। किसी भी स्कूल के वाहन छोड़े जाने की संभावना कम है। स्कूल के अलावा कॉलेज और इंस्टीट्यूट की बसें भी लगाई जाएंगी।