फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus overturns on Bareilly-Haridwar highway girl dies more than 20 devotees injured in Pilibhit

पीलीभीत में भीषण हादसा: बरेली-हरिद्वार हाईवे पर पलटी बस, युवती की मौत, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल

Wed, 22 Oct 2025 06:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 06:51 AM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रा से बरेली लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
Bus overturns on Bareilly-Haridwar highway girl dies more than 20 devotees injured in Pilibhit
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के नानकमत्ता समेत अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार बरेली निवासी दुर्गा (18 वर्ष) की मौत हो गई। 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 60 श्रद्धालु सवार थे।

विज्ञापन


हादसा बरेली-हरिद्वार हाईवे पर गांव निसरा और सरदार नगर के बीच बुधवार तड़के 3:20 बजे के करीब हुआ। श्रद्धालुओं को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ जुटी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल 
बस में सवार बरेली के मढ़ीनाथ चौपला निवासी दुर्गा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ही नन्हे पुत्र सोहनलाल, रमेश, अर्जुन, मनोज, प्रीति, वरुण, गीता, अनीता, विशाल, दिनेश, जमुना, ऋतिक आदि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को जहानाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। सीएचसी के डॉक्टर सौरभ ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। 20 घायलों में अभी सात को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना पर सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

हादसे के बाद हाईवे पर लगी वाहनों की कतार 
बस पलटने के हादसे के हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहन खड़े नजर आए। जहानाबाद और अमरिया थाना पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed