फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus driver assaulted, 23 thousand rupees snatched

Bareilly News: बस चालक से मारपीट, 23 हजार रुपये छीने

Tue, 03 Dec 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bus driver assaulted, 23 thousand rupees snatched
नवाबगंज। जयपुर से बरखेड़ा जा रही डग्गामार बस में चालक के साथ दबंगों ने सवारी उतारने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद जेब में रखे भाड़े के 23000 रुपये छीन लिए। बाद में दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना क्षेत्र जहानाबाद के अबूडांडी गांव निवासी सलीमशाह बस चालक हैं। सोमवार की सुबह वह जयपुर से बरखेड़ा को बस लेकर जा रहे थे। वह जैसे ही नवाबगंज में पहुंचे। उसी बीच बस में बैठे दो दबंगों की एक सवारी बाइपास चौराहे पर उतर गई। जाम लगता देख बस चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। इसी बात से नाराज दंबगों ने चालक को बरखन गांव के चौराहे पर मारपीट कर उसके जेब में रखे रुपये छीन लिए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed