{"_id":"575876d74f1c1b1f349c56f5","slug":"burst-on-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस और गर्मी में दिनभर बिजली गुल रहने उसके बाद शाम को ट्रिपिंग-ओवरलोडिंग से पूरा शहर बेहाल है। इससे उद्योग व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसकी वजह है अफसरों द्वारा कटौती और फाल्ट की सूचना न देना और कर्मचारियों की मनमानी। इसे लेकर व्यापारियों ने बुधवार को विभागीय अफसरों पर हल्ला बोल दिया और खरी खोटी सुनायी।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और संजीव चांदना के नेतृत्व में तमाम व्यापारी चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। वहां पता चला कि जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय में नहीं है। इस पर गुस्साए व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शोर शराबा सुन एसई शहर मनोज पाठक आ गए और बताया कि चीफ इंजीनियर बैठक में भाग लेने गए हैं, इसलिए समस्याओं पर चर्चा उनके साथ कर सकते हैं। इसके बाद व्यापारी नेताओं ने बिंदुवार समस्याओं से अवगत कराया। गुप्ता ने बताया कि विद्युत संकट होने पर कर्मचारी और अफसर फोन नहीं उठाते हैं। कटौती का समय तय नहीं है, लंबा फाल्ट होने पर सूचना नहीं मिलती। शहर में स्काडा कार्य मनमाने तरीके से हो रहा है। सबसे ज्यादा मनमानी और अव्यवस्था वितरण खंड तीन में है। अंडरलोड ट्रांसफार्मर ठप हो रहे हैं। ज्यादातर इलाकों में वोल्टेज समस्या है। रोहली टोला ओवरलोड है, हर दस मिनट में ट्रिपिंग आम बात है। व्यापारियों ने बताया कि बाहर मीटर लगाने के नाम पर वसूली हो रही है। व्यापारियों ने इस मामले में एसडीओ मीटर नकुल रावत पर कई आरोप लगाए। व्यापारियों ने बताया कि रावत ने सही मीटर में बिना किसी जांच कराए ही शंट घोषित कर दिया।
व्यापारी नेता कुछ मामलों पर अफसरों से सीधे उलझ गए। तीखी नोंकझोंक से माहौल गरमा गया। बातचीत के दौरान एक अफसर व्हाट्सशेप पर व्यस्त थे। संजीव चांदना ने अफसर से मोबाइल फोन ही छीन लिया और कहा कि शिष्टमंडल को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। किसी तरह मामला शांत कराया गया। एसई शहर मनोज पाठक ने मौजूद अधिशासी अभियंता नंदलाल और राकेश सिंह को निर्देशित किया कि लंबा फाल्ट होने और आपात कटौती संबंधी एसएमएस दिया जाए। मीटर एसडीओ पर लगे आरोपों के जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि बाहर मीटर लगाने के नाम पर किसी से उगाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सुदेश अग्रवाल, अमित अरोरा, मोहसिन आलम, राजेश जसौरिया, दर्शनलाल भाटिया, महेंद टिक्याणी, विपिन अग्रवाल, महेश कन्नौजिया आदि भाग लिया।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी ठप रही बिजली
बारिश और तेज हवाओं से अस्तव्यस्त हुआ बिजली सप्लाई नेटवर्क तीसरे भी दुरुस्त नहीं हो पाया। ट्रांसपोर्ट नगर फीडर पर गिरे चार खंभे सही नहीं हो पाए हैं। उधर, जनपद न्यायालय के आसपास, करगैना, डिफेंस कालोनी, चक, रोहली टोला, सिंधु नगर, कटरा चांद खां, सिकलापुर, गंगापुर, सीबी गंज, किला, बिहारीपुर, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, ब्रजलोक कालोनी, संजय नगर आदि दर्जन भर इलाकों में स्थानीय फाल्ट और कार्य होने से सप्लाई अभी तक प्रभावित है। सोमवार दोपहर में मौसम से प्रभावित हुआ बिजली नेटवर्क अभी पटरी पर नहीं लौट पाया है। ट्रांसपोर्ट नगर लाइन पर गिर चार खंभे अभी तक विभाग तक सही नहीं करा पाया है। जबकि जेई धर्मेंद यादव ने टूटे खंभों की जगह नए लगाने का इस्टीमेट भी सौंप दिया है। खंभे नहीं लगने से ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास औद्योगिक इकाईयां तीसरे दिन भी प्रभावित हैं। सीबी गंज लाइन पर खंभे गिरने से करगैना समेत कई इलाकों में अभी तक सप्लाई नहीं पहुंच पायी है। एसई शहर मनोज पाठक ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर स्थिति सामान्य हो गयी है। बुधवार में लल्ला मार्केट के पास नया खंभा लगाया गया। इससे प्रेमनगर समेत कई इलाके दिन भर प्रभावित रहे। पाठक ने बताया कि कोहाड़ा पीर उपकेंद्र पर खराब दस एमवीए ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। तीन चार दिन इसे चार्ज कर दिया जाएगा।
आज गुल रहेगी सप्लाई
गुरुवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक इंदिरा नगर, आवास विकास राजेंद्रनगर, गुलाब राय इंटर कालेज, टिवरी नाथ मंदिर कालोनी, नैनीताल मार्ग, प्रेमनगर, मेकनियर मार्ग, जनकपुरी, विवेक विहार, गोपाल नगर, दुर्गा नगर, रायल स्कूल, जोगी नवादा आदि इलाकों में स्काडा योजना से काम होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी।