फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bunty-Babli robbed a Nepali couple by drugging their food

Bareilly News: नेपाली दंपती को बंटी-बबली ने खाने में नशा देकर लूटा

Sun, 23 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bunty-Babli robbed a Nepali couple by drugging their food
बरेली। पौड़ी के भीमसाल से काम करके घर लौट रहे नेपाली दंपती को बस में जहरखुरान गिरोह के युवक-युवती ने नशा देकर लूट लिया। वह उनका सामान व 33,500 रुपये लेकर भाग गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद नेपाली दंपती बिना कार्रवाई कराए चले गए।
विज्ञापन

नेपाल निवासी नरेंद्र (24) और उनकी पत्नी भीमसारा (22) शनिवार सुबह सेटेलाइट बस अड्डे पर बस में अचेत हालत में मिले। सेटेलाइट चौकी पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने उनसे पूछताछ की। नरेंद्र ने बताया कि वह नेपाल के जाजरकोट जिले के निवासी हैं। काफी समय से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के भीमसाल में रहकर मजदूरी करते हैं। वहां से घर के लिए निकले थे। कोटद्वार से बरेली के लिए बस में बैठे थे। वहीं से उनके साथ एक युवक-युवती बैठे थे। दोनों रास्तेभर बात करते आए और उन दोनों का टिकट भी ले लिया। दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे थे। रास्ते के ढाबे पर उन लोगों ने खाना खाया तो नरेंद्र व उनकी पत्नी को भी खिलाया। इसके बाद वे बेहोश हो गए। होश आया तो नकदी और अन्य सामान गायब था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed