फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bumper discount on liquor sale in Bareilly

शराब से ज्यादा छूट का नशा: इस शहर में पेटी के साथ एक पेटी फ्री... दरोगा भी पहुंचे खरीदने; देखें Video

Thu, 27 Mar 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 06:41 PM IST
सार

शहर के श्यामतगंज, डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर, राजेंद्र नगर में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर बंपर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। ऐसे में शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को एक दरोगा भी शराब खरीदने पहुंचे। 

विज्ञापन
Bumper discount on liquor sale in Bareilly
शराब की पेटी लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी सत्र इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के साथ ही 31 मार्च को खत्म हो रहा है। ऐसे में एक अप्रैल से शराब विक्रेताओं के टेंडर आदि खत्म होंगे और कोई नया मालिक दुकानों को संभालेगा। ऐसे में दुकानों पर पहले से जमा स्टॉक को निकालने के लिए शराब की दुकानों पर डिस्काउंट चल रहा है। इसी वजह से लोगों पर शराब से ज्यादा छूट का नशा चढ़ रहा है। बरेली में बुधवार को वर्दीधारी से लेकर प्रतिष्ठित लोग तक दुकानों पर लाइनों में लग रहे।

विज्ञापन

शराब पर छूट के चलते एकता नगर स्थित एक शराब की दुकान पर शाम चार बजे शराब खरीदने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक एसआई दुकान पर पहुंचा और लाइन को तोड़ते हुए आगे निकल गया। जबरन शराब की मांग की तो वहां पर मौजूद ग्राहक उससे भिड़ गए। 

ये भी पढ़ें- हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी: एक साल पहले हुई घटना ने पिता को बनाया चार बच्चों का कातिल!, साफ नजर आती थी ये हरकत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लगातार कहता रहा कि स्टाफ से है, पहले उसे मिलेगी। आखिर में शराब की दुकान पर आधे पौने दाम देकर शराब की पेटी लेकर एसआई अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर रवाना हो गया। यहां बताते चले कि सत्र खत्म होने वाला है और एक पेटी के साथ एक पेटी फ्री के चलते शराब की हर दुकान पर भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

देशी हो या विदेशी सभी पर चल रहा है डिस्काउंट
देशी हो या विदेशी सभी शराब की दुकानों पर डिस्काउंट चल रहा है। इसमें 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के डिस्काउंट टेट्रा पैक से लेकर बड़े साइज की पैक पर दिए जा रहे हैं। बीयर में भी इसी तरह 20 फीसदी तक की छूट चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed