उत्तर प्रदेश स्थित शाहजहांपुर के गांव मानपुर चचरी में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाले बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। गुरुवार को आरोपी के पिता मकान के अंदर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। अब इस हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की चीजें बाहर आ रही हैं। खासतौर पर हत्यारे पिता को लेकर कुछ चौंकाने वाली बात सामने आ रही है।
2 of 8
Shahjahanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले हुआ था पति-पत्नी का झगड़ा
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को झगड़े के बाद बरेली के गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।
3 of 8
राजीव के पिता पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला
चोट लगने के बाद बदल गया था राजीव का व्यवहार
पिता पृथ्वीराज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजीव और उसकी पत्नी कौशल्या उर्फ कांति बाइक से गांव आ रहे थे। भावलखेड़ा सीएचसी के पास ट्रॉली से बाइक टकरा गई थी। सिर पर चोट लगने के बाद से राजीव अजीब हरकतें करने लगा था। वह अपने आप से ही बातें करता रहता था। बिना किसी बात के वह लोगों के लड़ाई कर लिया करता था। पिता के मुताबिक राजीव की शादी 15 साल पहले हुई थी। 14 साल तक सबकुछ ठीक चला। राजीव मेहनती और समझदार था। एक साल पहले उसके साथ एक्सीडेंट हो गया। सिर में चोट आई। इसके बाद वह मेंटली डिस्टर्ब रहने लगा। बरेली के मानसिक चिकित्सालय से उसका इलाज भी चला। दवा खाने तक ठीक रहता था। राजीव के दिमाग में ब्लड जमा हो गया था। सीटी स्कैन कराया था, जिसमें पता चला कि वो बढ़ रहा था। एक साल से अवसाद में था। राजीव ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।
4 of 8
आईजी ने किया मौका मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरी घटना
शाहजहांपुर के गांव मानपुर चचरी में पिता ने धारदार हथियार से अपने ही चार बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एक दिन ही पहले आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ। वह अपने मायके चली गई थी। बच्चों के मरने की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
5 of 8
Shahjahanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे लगी हत्याकांड की जानकारी
राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो वह शौचालय के रास्ते अंदर गए तो मंजर देख चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुटे गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।