{"_id":"690e5bc27124773d320cc01b","slug":"bulls-clash-in-the-weekly-market-of-senthal-chaos-ensues-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105712-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेंथल के साप्ताहिक बाजार में भिड़े सांड़, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेंथल के साप्ताहिक बाजार में भिड़े सांड़, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 सेंथल बाजार में लड़ते सांड
सेंथल। कस्बे में छुट्टा पशुओं ने आतंक मचा रखा है। आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे के साप्ताहिक बाजार में दो सांड़ों के भिड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों और दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। उग्र हुए सांड़ काफी देर तक एक दूसरे के ऊपर हमला करते रहे। इस दौरान उनके सामने जो आया, उसे वे रौंदते चले गए। बमुश्किल स्थानीय लोगों ने दोनों सांड़ों को बाजार से बाहर भगाया। वहीं, दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक के सामने भी दो सांड़ आपस में भीड़ गए। सड़क पर खड़ी बाइकें भी उनकी चपेट में आ गईं। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। संवाद
एक युवक गंवा चुका है अपनी जान
करीब दो माह पहले कुंवरपुर बंजरिया निवासी अशफाक की छुट्टा पशु के हमले के चलते जान चली गई थी। अशफाक अपनी पत्नी को बाइक से सुसराल लाड़पुर लेकर जा रहे थे। तभी हाफिजगंज कर्बला के पास उनकी बाइक आवारा पशु से टकरा गई थी।
विज्ञापन
एक युवक गंवा चुका है अपनी जान
करीब दो माह पहले कुंवरपुर बंजरिया निवासी अशफाक की छुट्टा पशु के हमले के चलते जान चली गई थी। अशफाक अपनी पत्नी को बाइक से सुसराल लाड़पुर लेकर जा रहे थे। तभी हाफिजगंज कर्बला के पास उनकी बाइक आवारा पशु से टकरा गई थी।
विज्ञापन
