{"_id":"68756fd7cc9599185d0e2bd5","slug":"bullion-traders-put-up-posters-played-dj-at-low-volume-bareilly-news-c-4-bly1015-681794-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सराफा व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, धीमी आवाज में बजाए डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सराफा व्यापारियों ने लगाए पोस्टर, धीमी आवाज में बजाए डीजे
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा सहित अन्य जुलूसों में तेज आवाज में बजाए जाने वाले डीजे से परेशान सराफा कारोबारियों ने दुकानों के बाहर पोस्टर चस्पा करके बाजार से गुजरने के दौरान डीजे की आवाज कम रखने की अपील की है। कहा कि डीजे की आवाज अधिक होने से व्यापारियों के साथ ही ग्राहक भी परेशान होते हैं।
बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि डीजे की तेज आवाज व धमक से दुकानों के शीशे टूट जाते हैं। सर्राफा व्यापारी विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि डीजे की तेज आवाज की वजह से पिछले साल एक दुकान की छत गिर गई थी, गनीमत रही कि बाहर खड़ा होने की वजह से व्यापारी बच गया।
उन्होंने कहा कि बाजार में सभी दुकानें आसपास संकरी गली में है। कई भवन भी जर्जर हैं। ऐसे में तेज आवाज में डीजे न बजाने की अपील की गई है। संवाद