फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bullies entered BJP MLC house misbehaved with the manager in Bareilly

Bareilly News: भाजपा एमएलसी के घर में घुसे दबंग, विरोध पर मैनेजर से अभद्रता, पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

Thu, 15 Jan 2026 01:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 01:24 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद एक समुदाय के लोग युवक का पीछा करते हुए भाजपा एमएलसी के घर में घुस गए। मैनेजर ने विरोध किया तो आरोपी उनसे भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
bullies entered BJP MLC house misbehaved with the manager in Bareilly
एमएलसी के घर में घुसे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बा में झगड़े के दौरान एक युवक का पीछा करते दूसरे समुदाय के दबंग लोग बुधवार देर शाम विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुंवर महाराज सिंह के आवास में घुस गए। इसका विरोध करने पर दबंगों ने उनके मैनेजर से अभद्रता की। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी पंचम यादव की सब्जी मंडी में मीट की दुकान है। वहीं पर गुड्डू अली की कॉस्मेटिक व चूड़ियों की दुकान है। पंचम और गुड्डू में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुड्डू ने अपने 25 साथी बुला लिए। दबंगों के चंगुल से छूटकर पंचम बचने के लिए करीब आधा किमी दौड़ा और एमएलसी के घर में घुस गया। 
विज्ञापन


दबंगों ने की गाली गलौज 
घर में बैठीं एमएलसी की पत्नी कामिनी सिंह व मैनेजर डिंपल सिंह ने पंचम यादव को पकड़ लिया। वह उसे पकड़कर बाहर ला रही थीं। इसी दौरान गुड्डू व उसके साथी भी एमएलसी के आवास में घुस गए। वे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। एमएलसी की पत्नी व उनके मैनेजर ने हमलावरों के आवास में घुसने का विरोध किया। इस पर दूसरे समुदाय के दबंगों ने मैनेजर से अभद्रता की। इससे एमएलसी की पत्नी और मैनेजर घबरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में बैठक छोड़कर घर पहुंचे एमएलसी
हमलावरों के साथ भीड़ को देखकर मैनेजर ने एमएलसी को फोन कॉल की। वह बरेली में मीटिंग में बैठे थे। उन्होंने इंस्पेक्टर फरीदपुर को कॉल कर अपने आवास पर जाने के लिए कहा। खुद भी मीटिंग छोड़कर घर के लिए निकले। पुलिस को देख हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने पांच को हिरासत में ले लिया। गुड्डू व उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। 

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया कि वह बरेली में पार्टी संगठन की मीटिंग में थे। इस दौरान सूचना मिली कि घर पर कुछ दबंग घुस गए हैं। तब पुलिस को घटना के बारे में बताया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। 



सीओ फरीदपुर के संदीप सिंह ने बताया कि पंचम यादव पक्ष के दो लोगों व गुड्डू पक्ष के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गईं हैं। सीसी फुटेज से आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed