{"_id":"5f246fff8ebc3e63e125f42e","slug":"bullies-created-ruckus-in-front-of-police-on-domestic-liquor-contracts-bareilly-news-bly414706527","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब ठेके पर दबंगों ने पुलिस के सामने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब ठेके पर दबंगों ने पुलिस के सामने किया हंगामा
विज्ञापन
शराब की दुकान पर हंगामे के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट में बुखारा मोड़ पर बिक्री की प्रतिद्वंदिता के चलते कुछ दबंगों ने एक देशी शराब के ठेके को बंद करा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेका खुलवाया था। शुक्रवार को दबंगों ने फिर वहां जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई की चेतावनी के बाद दबंग मौके से भाग निकले।
बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासी गोविंद किशोर मिश्रा का कैंट में बुखारा मोड़ पर सरकारी शराब का एक ठेका है। उन्होने बताया कि कुछ दबंग अपने ठेके की बिक्री कम होने के चलते उनकी दुकान बंद कराना चाहते हैं। ऐसे में दबंगों ने बृहस्पतिवार को उनकी दुकान बंद भी करा दी थी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दुकान खुलवाई थी। गोविंद ने बताया कि शुक्रवार को फिर दबंग दुकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने सख्ती की तो वहां से निकल गए। पीड़ित ने बताया कि दबंग एक राजनैतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसलिए अक्सर उन पर दबाव बनाते रहते हैं।