{"_id":"5f3c3dd88ebc3e3cc5437ec2","slug":"bullet-at-petrol-pump-in-faridpur-salesman-dies-bareilly-news-bly4166435136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर चली गोली, सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर चली गोली, सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दूसरे सेल्समैन और बंदूक मालिक गार्ड को हिरासत में लिया, फुटेज से घटना को इत्तेफाक माना
विज्ञापन
परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर
फरीदपुर (बरेली)। कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर एक सेल्समैन की गोली लगने से मौत हो गई। गोली पंप के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली। जिसे दूसरा सेल्समैन हाथ में लेकर देख रहा था। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से प्रथम दृष्टया घटना इत्तेफाकिया लग रही है। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन और बंदूक मालिक सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता ने पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
फरीदपुर से बीसलपुर रोड पर गुड्डू भट्ठे वाले का पेट्रोल पंप है। साल भर पहले ही यह पंप शुरू हुआ है। यहां कंजा गांव निवासी चंद्रभान और ग्राम कैरशादी निवासी रजनीश को सेल्समैन के तौर पर रखा गया था। इसके अलावा कैरशादी निवासी रविंद्र पंप पर गार्ड की नौकरी करता है। बीती रात करीब 12 बजे पेट्रोल पंप पर रजनीश लेटा हुआ था तो दूसरा सेल्समैन चंद्रभान व गार्ड रविंद्र कुर्सी पर बैठे थे। रविंद्र के आगे की ओर उसकी बंदूक रखी हुई थी। तीनों लोग आपस में बात कर रहे थे। उसके बाद सेल्समैन रजनीश ने गार्ड रविंद्र की बंदूक उठाई। इसे चंद्रभान की ओर किया कि बंदूक से गोली चल गई। गोली चंद्रभान के सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह देखकर रजनीश और रविंद्र के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पंप मालिक और पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चंद्रभान के परिवार को जब जानकारी मिली तो उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रभान की गोली मारकर हत्या की गई है। क्योंकि चंद्रभान का पहले रजनीश और रविंद्र से विवाद हुआ है। यह बात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी आ रही है। पुलिस ने आरोपी रजनीश तथा रविंद्र को हिरासत में ले लिया है। रविंद्र की जिस बंदूक से गोली चली वह भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सीओ और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदूक बिस्तर के नीचे रखने की कवायद में चली गोली
थाने में बैठे आरोपी रजनीश व बंदूक मालिक गार्ड रविंद्र ने खुद को बेकसूर बताया। रजनीश का कहना था कि वह लोग आराम से बातें कर रहे थे। पंप पर उस वक्त दो लोग तेल लेने भी आए थे। काम निपट चुका था। उसने बंदूक को उठाकर बिस्तर के नीचे रखने की कोशिश की। इसी दौरान पता नहीं कैसे उसका हाथ ट्रिगर पर चला गया और गोली चंद्रभान के सिर में लग गई। पोस्टमार्टम में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। वहीं फोरेंसिक टीम की जांच में भी इसे प्रथम दृष्टया हादसा ही बताया जा रहा है। हालांकि फुटेज का कुछ हिस्सा बीच से कटा लग रहा है लेकिन अधिकारी इसे सही बता रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज और अभी तक की जांच से घटना हादसे जैसी लग रही है। अचानक गोली चलने से चंद्रभान की मौत हुई है। मृतक के पिता के आरोपों की जांच की जा रही है। - नागेंद्र यादव, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर फरीदपुर (बरेली)। कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर एक सेल्समैन की गोली लगने से मौत हो गई। गोली पंप के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली। जिसे दूसरा सेल्समैन हाथ में लेकर देख रहा था। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से प्रथम दृष्टया घटना इत्तेफाकिया लग रही है। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन और बंदूक मालिक सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता ने पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
फरीदपुर से बीसलपुर रोड पर गुड्डू भट्ठे वाले का पेट्रोल पंप है। साल भर पहले ही यह पंप शुरू हुआ है। यहां कंजा गांव निवासी चंद्रभान और ग्राम कैरशादी निवासी रजनीश को सेल्समैन के तौर पर रखा गया था। इसके अलावा कैरशादी निवासी रविंद्र पंप पर गार्ड की नौकरी करता है। बीती रात करीब 12 बजे पेट्रोल पंप पर रजनीश लेटा हुआ था तो दूसरा सेल्समैन चंद्रभान व गार्ड रविंद्र कुर्सी पर बैठे थे। रविंद्र के आगे की ओर उसकी बंदूक रखी हुई थी। तीनों लोग आपस में बात कर रहे थे। उसके बाद सेल्समैन रजनीश ने गार्ड रविंद्र की बंदूक उठाई। इसे चंद्रभान की ओर किया कि बंदूक से गोली चल गई। गोली चंद्रभान के सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह देखकर रजनीश और रविंद्र के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पंप मालिक और पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह सारी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चंद्रभान के परिवार को जब जानकारी मिली तो उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रभान की गोली मारकर हत्या की गई है। क्योंकि चंद्रभान का पहले रजनीश और रविंद्र से विवाद हुआ है। यह बात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी आ रही है। पुलिस ने आरोपी रजनीश तथा रविंद्र को हिरासत में ले लिया है। रविंद्र की जिस बंदूक से गोली चली वह भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सीओ और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
बंदूक बिस्तर के नीचे रखने की कवायद में चली गोली
थाने में बैठे आरोपी रजनीश व बंदूक मालिक गार्ड रविंद्र ने खुद को बेकसूर बताया। रजनीश का कहना था कि वह लोग आराम से बातें कर रहे थे। पंप पर उस वक्त दो लोग तेल लेने भी आए थे। काम निपट चुका था। उसने बंदूक को उठाकर बिस्तर के नीचे रखने की कोशिश की। इसी दौरान पता नहीं कैसे उसका हाथ ट्रिगर पर चला गया और गोली चंद्रभान के सिर में लग गई। पोस्टमार्टम में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। वहीं फोरेंसिक टीम की जांच में भी इसे प्रथम दृष्टया हादसा ही बताया जा रहा है। हालांकि फुटेज का कुछ हिस्सा बीच से कटा लग रहा है लेकिन अधिकारी इसे सही बता रहे हैं।सीसीटीवी फुटेज और अभी तक की जांच से घटना हादसे जैसी लग रही है। अचानक गोली चलने से चंद्रभान की मौत हुई है। मृतक के पिता के आरोपों की जांच की जा रही है। - नागेंद्र यादव, सीओ फरीदपुर