फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers run on encroachment GRM school wall demolished in Bareilly

UP News: बरेली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जीआरएम की दीवार तोड़ी, दो दिन बंद रहेगा स्कूल

Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तीन बुलडोजरों से कुदेशिया रोड पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान जीआरएम स्कूल की दीवार भी तोड़ दी गई। 

विज्ञापन
Bulldozers run on encroachment GRM school wall demolished in Bareilly
नगर निगम की टीम ने जीआरएम स्कूल की दीवार तोड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से कुदेशिया रोड तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए सोमवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह तीन बुलडोजर, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने पहले से लगाए गए लाल निशानों के आधार पर सात से 17 फुट तक के अवैध कब्जों को ढहा दिया। जीआरएम स्कूल की दीवार तोड़ने के बाद विरोध की सुगबुगाहट शुरू हुई तो टीम लौट गई।

विज्ञापन


जीआरएम स्कूल (सीनियर) के डायरेक्टर राजेश जौली ने कहा कि बार-बार पैमाइश की रिपोर्ट मांगने के बावजूद कोई स्पष्ट माप उपलब्ध नहीं कराई गई। कभी 15 तो कभी 10 फुट अतिक्रमण बताया गया। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टियों में मार्किंग कर कार्रवाई का अनुरोध किया गया था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना और नपाई रिपोर्ट के सीधे दीवार तोड़ दी गई। यह पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन


कार्रवाई से लोगों में मची खलबली 
बुलडोजर ने कब्जों को ढहाना शुरू किया तो दुकानदारों और मकान मालिकों में अफरा-तफरी मच गई। नुकसान से बचने के लिए कई लोग खुद ही अपने आशियाने और दुकानें तोड़ने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों ओर अलग-अलग पैमाने (एक तरफ 10 और दूसरी तरफ 17.6 फुट) से निशान लगाकर भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का दावा है कि यहां के अधिकतर निर्माण वर्ष 1987 से पहले के हैं, इसलिए बिना स्पष्ट सर्वे के ऐसी कार्रवाई गलत है। नगर निगम के सहायक अभियंता मुकेश शाक्य ने बताया कि नपाई के बाद ही लाल निशान लगाए गए थे और प्रभावितों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मलबे से निकली 1960 की ईंट
जैसे ही नगर निगम के बुलडोजर ने जीआरएम स्कूल (सीनियर) की दीवार को ढहाया, मलबे से वर्ष 1960 अंकित ईंटें बाहर निकल आईं। इसे देखकर स्थानीय लोग और पुराने दुकानदार भावुक हो गए। लोगों ने बताया कि यह बाउंड्रीवॉल करीब 66 साल पुरानी है। इसी परिसर में हर साल होली मिलन समारोह भी आयोजित होता है।

दो दिन बंद रहेगा स्कूल
जीआरएम स्कूल (सीनियर) के डायरेक्टर राजेश जौली ने कहा कि नगर निगम की इस कार्रवाई से बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार व बुधवार को स्कूल बंद रहेगा।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कोहाड़ापीर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम शुरू हो गया है। स्कूल को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। इसके बाद दीवार को ध्वस्त कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed