{"_id":"69864859e04475ed1b0c1525","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colony-in-joharpur-bareilly-news-c-4-vns1074-821712-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जौहरपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जौहरपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
सीबीगंज। जौहरपुर गांव में 2000 वर्गमीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। बीडीए प्रशासन के अनुसार, माखन लाल साहू द्वारा नक्शा पास कराए बगैर कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
इस कार्रवाई को लेकर रमेश कुमार, संतोष, राजरानी सहित कुछ अन्य लोगों का कहना था कि वह 100-100 वर्गगज से कम जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले रुपये से मकान बनवा रहे थे। माखनलाल साहू ने कहा कि बीडीए ने जिस जमीन पर कार्रवाई की है, वह उनकी नहीं, वीरेश व राजकुमार की है। उन्होंने मकान बनाने वाले लोगों को जमीन बेची है। वह बीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।
बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने कहा कि कॉलोनी का नक्शा नहीं स्वीकृत कराया गया था। इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। सौ वर्गगज जमीन पर मकान बनाने के लिए नक्शा ऑनलाइन आवेदन कर महज एक रुपये में स्वीकृत कराया जा सकता है। सौ वर्गगज जमीन पर बनने वाले मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी नहीं की जाती है। संवाद