फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on five illegal colonies in Bareilly

फिर गरजा बुलडोजर: पांच अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, यहां जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट

Thu, 23 May 2024 08:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2024 08:47 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में कई दिनों से शांत खड़ा बीडीए का बुलडोजर बुधवार को फिर गरजा। झुमका तिराहे के पास अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Bulldozer runs on five illegal colonies in Bareilly
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : BDA

विस्तार

बरेली में कई दिनों बाद फिर बीडीए का बुलडोजर गरजा है। झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को बीडीए ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। बता दें कि बरेली में अब तक कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष मानिकंडन ए ने बताया कि बड़ा बाइपास पर कॉलोनाइजर सुरेश गंगवार 10 बीघा जमीन पर, अवनींद्र कुमार आठ बीघा जमीन पर, जयदेव गंगवार 10 बीघा जमीन पर, प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे आशीष अग्रवाल 25 बीघा जमीन पर, बाबू राम गंगवार 25 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे था। 
विज्ञापन


प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही यहां सड़क, नाली, साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाकर इनको ध्वस्त करा दिया। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि संपत्ति खरीदते समय मानचित्र स्वीकृत है या नहीं, इसकी जानकारी कर लें। अवैध निर्माण के विरुद्व प्राधिकरण का अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यहां भी हो चुकी है कार्रवाई

  • चार मार्च को चार अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 
  • 28 फरवरी को बड़ा बाईपास के निकट तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 
  • 27 फरवरी को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
  • 16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया था बुलडोजर। 
  • 15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था। 
  • तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 
  • चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed