फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer run near DM residence at midnight, lawyers' chambers removed

Bareilly News: डीएम आवास के पास आधी रात चला बुलडोजर, वकीलों के चैंबर हटाए

Mon, 21 Oct 2024 04:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run near DM residence at midnight, lawyers' chambers removed
बरेली। नगर निगम की टीम ने शनिवार आधी रात बुलडोजर चलाकर डीएम आवास के पास से अतिक्रमण हटवाया। कई वकीलों के चैंबर भी इसकी जद में आ गए। चर्चा है कि कचहरी और डीएम आवास के निकट अतिक्रमण हटवाने के लिए शनिवार की रात का समय सोच-समझकर चुना गया था, ताकि कोई विरोध न हो। पिछले दिनों डीएम आवास के पास अधिवक्ताओं के चैंबर होने के संबंध में बरेली बार एसोसिएशन को भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

डीएम आवास, कचहरी, सदर तहसील, जंक्शन रोड पर काफी अतिक्रमण हो गया था। डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के आसपास भी फुटपाथ पर कब्जे हो गए थे। डीएम आवास के पास बने यात्री शेड को भी चैंबर में तब्दील कर दिया गया था। इससे वहां जाम लगने लगा था। पिछले दिनों डीएम आवास के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने के कारण एक बच्ची की जान भी चली गई थी। शनिवार रात दो बजे के बाद नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ डीएम आवास पहुंची। वहां से कचहरी और सदर तहसील तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष बोले- खुद ही हटा लिए थे बिस्तर
बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित का कहना है कि 10-12 दिन पहले सूचना मिली थी। इसके बाद बार पदाधिकारियों ने मुआयना किया था। कुछ वकीलों के चैंबर अतिक्रमण की श्रेणी में आते थे। उन सभी को चैंबर हटाने के लिए कह दिया गया था। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने चैंबर हटा लिए थे। किसी वकील का चैंबर अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed