{"_id":"5e6946288ebc3ef4011e8340","slug":"bull-on-track-chandigarh-lucknow-express-saved-from-overturning-bareilly-news-bly3991539186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर आकर गिरा सांड़, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर आकर गिरा सांड़, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पलटने से बची
Thu, 12 Mar 2020 08:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग और पड़ा शव।
- फोटो : अमर उजाला।
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में बिलपुर स्टेशन के पास चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पलटने से बच गई। बुधवार सुबह पटरी पर अचानक एक सांड़ आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक सांड चपेट में आ गया। इसके बाद डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। बरेली से आने वाली ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस बिलपुर स्टेशन से सुबह पौने पांच बजे करीब सौ किलोमीटर की स्पीड से गुजर रही थी। अचानक डाउन स्टार्टर सिग्नल से कुछ पहले अचानक एक सांड़ पटरी पर खड़ा हो गया। लोको पायलट ने ट्रेन रोकने की कोशिश की मगर इंजन की टक्कर से सांड़ उछलकर पास की अप लाइन नंबर तीन पर जा गिरा। इससे चंडीगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एक्सप्रेस के ड्राइवर की सूचना पर बिलपुर के स्टेशन मास्टर ने पीछे आने वाली लखनऊ सुपरफास्ट को रोक दिया। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के निर्देश पर बरेली की ओर से आने वाली ट्रेनों को लाइन नंबर चार की लूप से गुजारा गया। इससे ज्यादातर ट्रेनें दस से पंद्रह मिनट लेट चल सकीं। पांच घंटे के बाद सुबह पौने दस बजे सांड़ का शव हटाने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका।
विज्ञापन