फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Builder seizes petrol pump, issues death threat at police station.

Bareilly News: बिल्डर ने पेट्रोल पंप कब्जाया, थाने में दी हत्या की धमकी

Mon, 06 Jul 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Builder seizes petrol pump, issues death threat at police station.
बरेली। पेट्रोल पंप मालिक के सौतेले भाई के साथ मिलकर एक बिल्डर ने पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लिया। पेट्रोल पंप मालिक को पुलिस के जरिये थाने में बुलाकर हत्या करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महानगर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि पुरनापुर में मां भगवती किसान सेवा केंद्र नाम से उनका पेट्रोल पंप है। पंप संचालन के लिए रुपये की जरूरत पड़ी तो वर्ष 2020 में बिल्डर अवधेश के हाथ पेट्रोल पंप की एक चौथाई हिस्सेदारी बेच दी। इसके बाद अवधेश हिसाब में गड़बड़ी करने लगा। सौरभ को अक्सर पेट्रोल पंप से भगा देता था।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में सौरभ के सौतेले भाई प्रदीप कुमार को रुपये देकर उसकी पत्नी संघमित्रा व भाभी गौरी से पिटवाया। इसकी रिपोर्ट बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। सौरभ ने आरोप लगाया कि अब अवधेश पेट्रोल पंप के खातों का दुरुपयोग कर रहा है। पेट्रोल पंप पर रखे चेक से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के कमरे में दी हत्या की धमकी
सौरभ कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को एसएसपी को पत्र देकर उन्होंने आरोपियों की शिकायत की थी। वर्ष 2023 में अवधेश ने सौरभ की जमीन का एग्रीमेंट अपनी पत्नी कुसुम व साथी मोहित के नाम कराया था। अवधेश ने बिना रकम दिए जमीन से मिट्टी खोदवाकर बेच दी। पेेट्रोल पंप के खाते से अवैध धन का लेन-देन किया जा रहा है। इस साल 24 मार्च को दरोगा ने कॉल कर बिथरी चैनपुर थाने बुलाया था और इंस्पेक्टर के कमरे में धमकाया था। दरोगा व इंस्पेक्टर उठकर बाहर गए तो अवधेश ने हत्या कराने की धमकी दी। थाने के बाहर जातिसूचक टिप्पणी की।

पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में शामिल थी अवधेश की जेसीबी, जेल जाने से बचा
सौरभ का आरोप है कि अवधेश ने धमकाते हुए कहा कि पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में उसकी जेसीबी भी शामिल थी, फिर भी वह जेल नहीं गया। 16 अप्रैल 2026 को अवधेश ने मुन्नालाल के घर बुलाकर पिस्टल के बल पर फर्जी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए। खुद को सौरभ की आधी संपत्ति का मालिक दर्शा दिया। सौरभ ने अवधेश के खिलाफ दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त एसएसपी को सौंपी है।

वर्जन
बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ अगर कुछ पुराने मामले हैं तो उनकी सूची भी निकाली जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed