फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budget balanced, growth rate will increase

Bareilly News: बजट संतुलित, बढ़ेगी विकास दर

Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Budget balanced, growth rate will increase
डॉ. एके चौहान ने कैपेक्स लीड ग्रोथ रणनीति पर साझा किए विचार
विज्ञापन

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने बरेली क्लब सभागार में शुक्रवार को बजट-2026 के प्रावधान, व्यापार पर प्रभाव पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने बजट को संतुलित और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला बताया। सीए रवींद्र कुमार अग्रवाल ने टीडीएस, टीसीएस के प्रावधान पर जानकारी दी।
क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान ने कहा कि सरकार की कैपेक्स लीड ग्रोथ रणनीति से ईपीसी सेक्टर को दीर्घकालिक योजना, निवेश के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा। आसान क्रेडिट, बेहतर बैंकिंग सपोर्ट, अनुपालन में सरलता से छोटे और मध्यम ईपीसी ठेकेदारों को मजबूती मिलेगी। अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों में राजकोषीय घाटे को संतुलित रखने में सरकार सफल है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो जीडीपी की विकास दर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

सीए कपिल वैश्य ने बजट में कस्टम ड्यूटी संबंधी प्रकरण पर जानकारी दी। सीए राजेन विद्यार्थी ने घोषणाओं की समय पर निष्पादन, फाइनेंसिंग सपोर्ट, दीर्घकालिक योजना सुनिश्चित कराने की बात कही। यहां पूर्व अध्यक्ष अरविंद भटनागर, नरेश मलिक व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed