फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   budaun road will be six lane

चौपुला पुल से जुए की पुलिया तक छह लेन होगा बदायूं रोड

Mon, 10 Jan 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
budaun road will be six lane
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण अब तीस करोड़ की लागत से बदायूं रोड का चौड़ीकरण करेगा। चौपुला पुल से जुए की पुलिया तक करीब तीन किलोमीटर सड़क को छह लेन किया जाएगा। एनएचआई के मानकों के अनुसार ही सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं रोड के चौड़ीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बीडीए को एनओसी दे दी है। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम तीस करोड़ की लागत से किया जाएगा। एनएचआई से एनओसी मिल गई है। चौपुला से जुए की पुलिया तक चार लेन निर्माण पहले से है। अब उसे छह लेन कर दिया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जाम की समस्या से मिलेगी निजात
चौपुला से जुए की पुलिया तक सड़क के दोनों ओर व्यापारिक प्रतिष्ठान काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में यहां हर रोज जाम की समस्या भी रहती है। सड़क चौड़ीकरण के बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं अगले कुछ महीनों में लालफ ाटक पुल पर काम पूरा होने के बाद रामगंगा की ओर जाने-आने वाले वाहन भी यहां से गुजर सकेंगे। ऐसे में इन दोनों सड़कों से टैफिक डायवर्ट होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed