{"_id":"61db44669ad71d3ff66a4073","slug":"budaun-road-will-be-six-lane-bareilly-news-bly4720506124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला पुल से जुए की पुलिया तक छह लेन होगा बदायूं रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला पुल से जुए की पुलिया तक छह लेन होगा बदायूं रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण अब तीस करोड़ की लागत से बदायूं रोड का चौड़ीकरण करेगा। चौपुला पुल से जुए की पुलिया तक करीब तीन किलोमीटर सड़क को छह लेन किया जाएगा। एनएचआई के मानकों के अनुसार ही सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
बदायूं रोड के चौड़ीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बीडीए को एनओसी दे दी है। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम तीस करोड़ की लागत से किया जाएगा। एनएचआई से एनओसी मिल गई है। चौपुला से जुए की पुलिया तक चार लेन निर्माण पहले से है। अब उसे छह लेन कर दिया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
चौपुला से जुए की पुलिया तक सड़क के दोनों ओर व्यापारिक प्रतिष्ठान काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में यहां हर रोज जाम की समस्या भी रहती है। सड़क चौड़ीकरण के बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं अगले कुछ महीनों में लालफ ाटक पुल पर काम पूरा होने के बाद रामगंगा की ओर जाने-आने वाले वाहन भी यहां से गुजर सकेंगे। ऐसे में इन दोनों सड़कों से टैफिक डायवर्ट होने से काफी राहत मिलेगी।