फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP leader Taufiq Pradhan opened fire three people injured in Bareilly

Bareilly News: बसपा छोड़ भाजपा में आया पड़ोसी तो घर में घुसकर की फायरिंग, डंडों से पीटा, तीन लोग घायल

Tue, 11 Jun 2024 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 01:22 PM IST
सार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की पशुपति विहार कॉलोनी में सोमवार आधी रात फायरिंग होने से दहशत फैल गई। आरोप है कि बसपा नेता तौफीक प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद फारूख के घर पर हमला किया। 

विज्ञापन
BSP leader Taufiq Pradhan opened fire three people injured in Bareilly
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की पशुपति विहार कॉलोनी में सोमवार रात एक घर पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर हवाई फायरिंग की। इसके बाद मारपीट की गई। मामले में तीन लोग घायल हुए हैं। एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद को बसपा छोड़कर भाजपा में आने की राजनीति से जोड़कर शिकायत की गई है। पुलिस ने फायरिंग से इन्कार करते हुए विवाद में कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी फारुख ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र के पंखिया बिरादरी का नेता तौफीक प्रधान उनके पड़ोस में रहता है। तौफीक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फारुख ने बताया कि पहले वह तौफीक के साथ बसपा में ही था। चुनाव से पहले वह बसपा छोड़कर भाजपा में आ गया। साथ ही उसने क्षेत्र में मोदी सरकार के स्लोगन और नारे लिखवाकर पोस्टर लगाए थे। तौफीक ने ये पोस्टर फाड़ दिए। उसे चेतावनी दी कि भाजपा छोड़कर उसके साथ आ जाए।

विज्ञापन

BSP leader Taufiq Pradhan opened fire three people injured in Bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत 
आरोप है कि सोमवार रात एक बजे तौफीक ने अपने साथियों के संग फारुख के घर पर फायरिंग कर दी। फारुख के मुताबिक इन लोगों ने हवाई फायरिंग की। साथ ही चाकू और डंडों से उन लोगों पर हमला कर दिया। फारुख मंसूरी के साथ ही उनका भांजा इसरार, पत्नी शमा घायल हो गए। आरोपियों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। फिर पड़ोसियों के एकजुट होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फारुख व इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि तौफीक व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की बात सामने आई है, पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed