फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP expelled three former district presidents from party In Pilibhit

बसपा का बड़ा एक्शन: तीन पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

बसपा के जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए ओमकार कातिब को पार्टी से भी निकाल दिया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर ओमकार कातिब को संगठन के नेतृत्व ने समय-समय पर चेताया गया था।

विज्ञापन
BSP expelled three former district presidents from party In Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक दिन पहले बसपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले एलपी सागर ने पार्टी के तीन पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने पीलीभीत में सोमवार को जिला अध्यक्ष बदला था। नए जिला अध्यक्ष के तौर पर एल पी सागर जिम्मेदारी दी गई थी। जिम्मेदारी मिलते ही जिला अध्यक्ष ने पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, देव स्वरूप आर्य और भगवान सिंह गौतम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने पत्र भी जारी किया है। एल पी सागर ने पत्र में बताया कि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। अनुशासन हीनता कर रहे थे। इसको लेकर इन्हें पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी। 

विज्ञापन

बसपा से भी निकाले गए ओमकार कातिब
बसपा के जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए ओमकार कातिब को पार्टी से भी निकाल दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर ओमकार कातिब को संगठन के नेतृत्व ने समय-समय पर चेताया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। इसलिए पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय हुआ। अब पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं ओमकार कातिब का कहना है कि संगठन का निर्णय सबके सामने है। अब अपने लोगों से बातचीत करेंगे तब आगे के लिए कोई निर्णय लिया जा सकेेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed