फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B.Sc. Mathematics and B.Com. students did not receive identity cards.

Bareilly News: बीएससी गणित व बीकॉम के विद्यार्थियों को नहीं मिले पहचानपत्र

Wed, 29 Jul 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. Mathematics and B.Com. students did not receive identity cards.
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को पहचानपत्र लेने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, बीएससी गणित व बीकॉम के विद्यार्थियों को पहचानपत्र नहीं मिले। कई विद्यार्थियों को यह भी नहीं पता चला कि उनकी कक्षाएं कब से शुरू होंगी। कार्यालय के सभी काउंटरों पर बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कतार लगी दिखाई दी। दोपहर दो बजे तक यही आलम दिखा।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं पहचान पत्र लेने के लिए सुबह से ही कॉलेज पहुंचने लगे। अलग-अलग विभागों में स्नातक के पहचान पत्र बांटने की सूचना दी गई। पहले से तैयारी न होने के चलते मंगलवार को विद्यार्थियों की भीड़ के सामने व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं।
विज्ञापन

बीकॉम और बीएससी गणित के विद्यार्थियों का पहचान पत्र नहीं मिल सके। विद्यार्थी कक्षाओं की जानकारी लेने विभागों में गए तो कहा गया कि पहले पहचान पत्र लाएं, फिर कक्षाओं की जानकारी मिलेगी। प्रथम सेमेस्टर के छात्र पंकज ने बताया कि बोर्ड पर लिखी समय सारिणी समझ नहीं आ रही है। उन्हें विषय कोड, कक्ष संख्या या बैच की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ऋषभ ने बताया कि वह पहले रसायन विज्ञान विभाग में गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि रसायन विज्ञान की कक्षाएं कल से लगाई जाएंगी। गणित की कक्षाओं के लिए कहा गया कि पहचान पत्र मिलने के बाद ही बैच का पता चलेगा।



पहचान पत्र वितरण में अव्यवस्था

कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के अनुसार, उन्हें एक दिन पहले सूचना मिली थी कि विभाग से ही पहचानपत्र बंटेंगे। सुबह जब पहचानपत्र मंगाए गए तो वे अव्यवस्थित थे। कार्ड न तो वर्णमाला के क्रम में थे और न ही रोल नंबर के अनुसार। इन्हें व्यवस्थित करने में ही दोपहर हो गई। इसी वजह से वितरण नहीं हो पाया।
शिक्षकों को देर से मिली जिम्मेदारी

पीसीएम समूह के विद्यार्थियों को पहचानपत्र बांटने की जिम्मेदारी रसायन और भौतिकी विभाग के शिक्षकों की एक समिति को सौंपी गई थी। समिति की संयोजक प्रो. शालिनी सिंह छह दिन की छुट्टी पर हैं। अन्य शिक्षकों को इस जिम्मेदारी का पता मंगलवार को ही चला। ऐसे में मंगलवार सुबह जब विद्यार्थी पहुंचे तो बताया गया कि अभी कार्ड उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उन्हें छह अगस्त को आना होगा।


वर्जन

बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को छह अगस्त को पहचानपत्र मिलेंगे। कॉमर्स के विद्यार्थियों को बुधवार से पहचानपत्र दिए जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म कई बार खुलने से सूची तैयार होने में देरी हुई। इस बार पहचान पत्र का प्रारूप भी बदला गया है। पीसीएम के विद्यार्थी रसायन विज्ञान और भौतिकी की चल रही कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। - वंदना शर्मा, मुख्य प्रवेश नियंत्रक, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed