{"_id":"60c4f39a8ebc3e65a76a89e9","slug":"brutally-murdered-a-student-bareilly-news-bly449573188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से किया छात्रा का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से किया छात्रा का कत्ल
विज्ञापन
Murder
पुलिस को शक, कोई परिचित हो सकता है वारदात करने वाला
विज्ञापन
आवारा और आपराधिक किस्म के लोगों के बारे में शुरू की छानबीन
शाही। छात्रा को दुष्कर्म के बाद काफी बेरहमी से मारा गया। पुलिस ने छानबीन की तो उसके शरीर पर क्रूरता के निशान साफ नजर आए। उसके सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार का भी घाव मिला। गंभीर चोट लगने से गर्दन भी सूजी हुई थी। छात्रा की साइकिल और कपड़े शव से कुछ दूर पड़े बरामद हुए हैं।
छात्रा के परिवार वालों के मुताबिक वह बहुत समझदार थी। हर दूसरे-तीसरे दिन साइकिल से अपने खेत में लगी फसल देखने जाती थी। शनिवार को खेत पर जाने के दो घंटे बाद भी वह नहीं लौटी तो कुछ देर परिवार वाले यह सोचते रहे कि शायद बारिश की वजह से वह कहीं रुक गई होगी। मगर दोपहर होने के बाद भी वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की। शाम पांच बजे उसका शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस आशंका जता रही है कि किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद उसने बेरहमी से छात्रा का कत्ल कर दिया। जीवित रहने की गुंजाइश न रहे इसलिए गला दबाने के बाद सिर पर भी धारदार हथियार से वार किया। पुलिस आसपास के आवारा और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की दिनभर की गतिविधि की जांच करा रही है। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि उन लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी इसलिए उन्हें किसी पर शक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा और आपराधिक किस्म के लोगों के बारे में शुरू की छानबीन शाही। छात्रा को दुष्कर्म के बाद काफी बेरहमी से मारा गया। पुलिस ने छानबीन की तो उसके शरीर पर क्रूरता के निशान साफ नजर आए। उसके सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार का भी घाव मिला। गंभीर चोट लगने से गर्दन भी सूजी हुई थी। छात्रा की साइकिल और कपड़े शव से कुछ दूर पड़े बरामद हुए हैं।