Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of attacking the girl has been arrested in Bareilly

Bareilly News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर युवती पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 08 Sep 2025 10:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 10:03 PM IST
सार

आरोपी युवक ने दुकान पर आई युवती से रॉड से हमला किया था। युवती का आरोप है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
accused of attacking the girl has been arrested in Bareilly
आरोपी राइयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाकर युवती पर हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी राइयान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


युवती ने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राइयान उर्फ बिट्टू करीब सात माह से फोन कॉल कर उसे परेशान कर रहा था। वह उस पर धर्म परिवर्तन करके उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था। उसके घरवाले भी इस साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पीड़िता के पक्ष में कोतवाली पहुंचे। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि राइयान उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला किया गया था। रॉड भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विवाद के बाद किया था हमला 
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शास्त्री मार्केट जवाहर होटल वाली गली में रहता है। वह कक्षा पांच तक ही पढ़ा है और मिक्सी रिपेयरिंग का काम करता है। बताया कि युवती उसके पास अपनी मिक्सी ठीक कराने आई थी, तभी बहाने से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद से वह युवती से फोन पर बातचीत करता था। छह सितंबर को युवती उसकी दुकान पर आई तो उससे विवाद हो गया, तब उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed