{"_id":"5fb2ce558ebc3e9be418dc0f","slug":"brotherhood-buses-reduced-sisters-face-trouble-bareilly-news-bly4269854190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज: कम पड़ीं बसें, बहनों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईदूज: कम पड़ीं बसें, बहनों ने झेली परेशानी
Tue, 17 Nov 2020 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:47 AM IST
सार
- बसों के अभाव में लखनऊ फर्रुखाबाद की सवारियों को हुई परेशानी
- फेरे बढ़ाए गए, दिल्ली जाने वाली बसों को पीलीभीत से चलाया गया
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली। कोरोना के खतरे के बावजूद भाईदूज पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि बसें कम पड़ गईं। सामाजिक दूरी का नियम तो टूटा ही, सीट पाने के लिए बहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फेरे बढ़ाने के बावजूद तमाम लोगों को बसें नहीं पाईं।
विज्ञापन
रोडवेज के दोनों ही बस स्टेशनों पर सोमवार सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। उस वक्त सभी बसें मौजूद थीं। एक के बाद दूसरी बस भी तैयार खड़ी थी मगर यात्रियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ गईं। फिर सवारियों को काफी इंतजार करना पड़ा। पुराने बस स्टेशन की बात करें तो यहां से सबसे ज्यादा सवारियां हल्द्वानी, बदायूं और मुरादाबाद की रहीं। दिल्ली जाने वाली बसों का सिलसिला चलता रहा। वहीं सेटेलाइट बस स्टेशन से पीलीभीत, टनकपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद की सवारियों की भरमार रही।
विज्ञापन
पीलीभीत की तरफ से जाने आने वाली सवारियों का आलम तो यह था बरेली से दिल्ली रूट की बसों को पीलीभीत से चलाया गया। पहले बरेली से पीलीभीत फिर पीलीभीत से बरेली होकर दिल्ली भेजा गया। ताकि फेरे बढ़ा कर सवारियों को गंतव्य तक पहु्ंचाया जा सके। इसी तरह हल्द्वानी और बदायूं रूट की बसों का हाल था। उधर लखनऊ, जलालाबाद और कानपुर रूट की बसों का अभाव रहा। जिससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी। यह स्थिति देर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन