फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother, sister-in-law and nephew arrested for murder of villager in Bareilly

Bareilly News: सोमपाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, भाई-भाभी और भतीजों ने ली थी जान, बताई ये वजह

Tue, 29 Apr 2025 08:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 08:18 PM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात ग्रामीण सोमपाल की हत्या उसके परिजनों ने ही की थी। पुलिस ने मृतक के भाई-भाभी और दो भतीजों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Brother, sister-in-law and nephew arrested for murder of villager in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली के सोमपाल हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा हो गया। एसपी दक्षिणी ने प्रेसवार्ता में सोमपाल के भाई-भाभी व दो भतीजों को पेश कर बताया कि इन लोगों को खतरा सता रहा था कि सोमपाल अपने हिस्से की जमीन बेचकर या लोन लेकर उन्हें कंगाल न बना दे, इसलिए साजिश के तहत गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रिश्तेदार महिला समेत चारों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


25 अप्रैल की रात को सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नुसरतगंज निवासी सोमपाल की उनके घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमपाल के बड़े भाई रामपाल ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट पंजीकृत कराई थी। घटना के बाद से ही पुलिस संपत्ति विवाद मानकर चल रही थी। पुलिस लाइन में खुलासे के दौरान एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में परिवार के अलावा आसपास के करीब दस लोगों के बयान दर्ज किए थे। 
विज्ञापन


परिजनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही साक्ष्य मिले तो कई महिलाओं से पूछताछ की गई। तब जाकर मामला खुल पाया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी करके चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इनमें सोमपाल के भाई विजेंद्र, उसकी पत्नी भगवान देवी, सोमपाल के दूसरे भाई रामपाल के दो बेटे धर्मेंद्र व अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोले- हत्या न करते तो भी बर्बाद हो जाते
खुलासे के दौरान आरोपियों ने बताया कि अगर वह सोमपाल की हत्या न करते तो भी बर्बाद हो जाते। सोमपाल ने अपने हिस्से की छह बीघा जमीन में से एक बीघा जमीन का सौदा पड़ोस के गांव आलमपुर के किसी व्यक्ति से कर दिया था। उसके बयाना के तौर पर 50 हजार रुपये ले लिए थे। सोमपाल का अपना परिवार नहीं था। वह नशा और दोस्तों के साथ दावतें करता था। इसी वजह से सस्ते में जमीन बेच रहा था। 

भतीजे ने मारी थी गोली 
आरोपियों ने बताया कि वह चाहते थे कि उनके परिवार की जमीन दूसरे लोग न लें। जमीन बचाने के लिए उन्होंने सोमपाल पर दबाव बनाया तब भी वह नहीं माना। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमपाल ने कई बैंकों से कर्जा लेकर खर्च कर लिया था। उन लोगों को लग रहा था कि सोमपाल अपने जीवित रहते ही अपने हिस्से की सारी जमीन बेच जाएगा और बैंकों का कर्ज उन लोगों चुकाना पड़ेगा। तब चारों लोगों ने योजना बना ली। शुक्रवार की रात जब सोमपाल सो रहा था तो भतीजे धर्मेंद्र ने उसे गोली मार दी। इससे सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर में परिवार के लोगों ने हत्या का शोर मचा दिया।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि सोमपाल की हत्या उसके परिजनों ने ही की थी। वह चाहते थे कि उनकी पुश्तैनी जमीन बची रहे। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed