फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother of Hotel Taj Delhi Darbar owner arrested

Bareilly News: होटल ताज दिल्ली दरबार के मालिक का भाई गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brother of Hotel Taj Delhi Darbar owner arrested
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे के होटल ताज दिल्ली दरबार में दूसरे समुदाय की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल मालिक के भाई को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। उस पर दुष्कर्म के आरोपी को होटल में कमरा उपलब्ध कराने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने किच्छा, उत्तराखंड निवासी हाजी इस्लाम को डांडिया के प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हाजी इस्लाम ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हाजी इस्लाम की काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन

पुलिस और हिंदूवादी संगठनों ने बीते दिनों होटल ताज दिल्ली दरबार के एक कमरे में बिरयानी बेचने वाले मुजाहिद को छात्रा के साथ पकड़ा गया था। छात्रा ने बताया था कि मुजाहिद ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुजाहिद के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक के गुर्गों ने की फायरिंग तो बदला होटल का नाम

नैनीताल हाईवे स्थित यह होटल पहले नैनीताल ढाबा के नाम से जाना जाता था। कुछ वर्ष पहले अतीक अहमद के गुर्गे लला गद्दी ने यहां फायरिंग की थी। इस घटना के बाद होटल मालिक ने इसका नाम बदलकर होटल ताज दिल्ली दरबार रख दिया था। अब दुष्कर्म मामले के बाद नगर के हिंदूवादी संगठनों ने होटल मालिक को जेल भेजने की मांग की है। विहिप के शानू गंगवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर होटल को सील करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed