{"_id":"61c84291dbaa9a1797288f68","slug":"brother-in-law-shot-woman-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में देवर ने महिला को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में देवर ने महिला को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 26 Dec 2021 03:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Dec 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर के गांव गिरधारी पुर में रहने वाली 28 वर्षीय शारदा देवी को शनिवार रात करीब दो बजे उसके देवर इतवारी ने गोली मार दी। गोली शारदा के पेट में लगकर आर पार हो गई। शारदा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शारदा ने बताया कि उन लोगों के बीच ससुर की नौकरी और पेंशन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते ही शनिवार रात सोते समय देवर ने उन्हें चारपाई से आंगन में खींच लिया और तमंचे से गोली मार दी।