फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law made video of his minor sister-in-law while she was bathing

Bareilly News: जीजा ने नाबालिग साली का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म

Fri, 27 Sep 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में किशोरी अपने जीजा के घर गई थी। किसी दिन आरोपी ने चुपके से किशोरी का नहाते समय वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। 

विज्ञापन
Brother-in-law made video of his minor sister-in-law while she was bathing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। युवक ने नाबालिग साली का नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने साली के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शादी करने का दवाब बन रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित किशोरी की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


फरीदपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भतीजी की शादी अपने ही मोहल्ले के ही युवक के साथ दो वर्ष पहले कराई थी। युवक की साली जब उसके घर आई तो आरोपी ने नहाते समय उसके कई अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी कुछ समय तक शांत रहा। उसके बाद उसने नाबालिग साली को उसकी अश्लील वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल कर शादी करने का दवाब बनाया। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के डर से सहती रही अत्याचार 
आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता अपने जीजा का अत्याचार सहती रही। विगत दिनों पीड़िता अपने घर से बुआ के घर पहुंची। उसके आने की सूचना जैसे ही आरोपी को हुई तो उसने उसे बुआ के यहां से अपने घर बुलवा लिया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed