फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law killed in road accident on Lucknow-Delhi highway

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में साले-बहनोई की मौत

Wed, 26 Feb 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed in road accident on Lucknow-Delhi highway
hadsa shimla

शाहजहांपुर से आ रहे ट्रक ने बड़ा बाईपास पर बाइक में मारी टक्कर, ट्रक चालक पकड़ा

विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाईपास के नवदिया झादा चौराहे पर मंगलवार सुबह शाहजहांपुर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार साले-बहनोई को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला, जिसे पुलिस ने एहलादपुर चौकी के पास पकड़ लिया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि हेल्पर भाग निकला। ं

भुता थाना क्षेत्र के गांव लईया निवासी 18 वर्षीय देवेंद्र मौर्या मंगलवार सुबह बड़ा बाईपास के नवदिया झादा चौराहे पर अपने होने वाले बहनोई इज्जतनगर क्षेत्र के गांव कलारी निवासी 19 वर्षीय पंखदेव मौर्य को लेने बाइक से पहुंचे थे। पंखदेव को लेकर कलारी जाने को मुड़े ही थे कि शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को कुचलने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर बड़ा बाईपास पर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ट्रक को इज्जतनगर क्षेत्र की एहलादपुर चौकी पर पकड़ लिया गया। साथ में राजस्थान निवासी चालक भी पकड़ा गया, लेकिन हेल्पर भाग निकला। मृतकों की जेब से मिलने पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। देवेंद्र के दोस्त नन्हें ने बताया कि करीब चार महीने पहले उनकी बहन की शादी पंखदेव से तय हुई थी। रस्में होने के बाद 24 मई को शादी होनी थी। परिवार ने बताया कि पंखदेव को फतेहगंज पूर्वी में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जाना था। देवेंद्र के साथ पहले वह कलारी गांव जाते फिर शाम को वहां से फतेहगंज पूर्वी के लिए निकलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed