{"_id":"64c3515a169768b28a02dd66","slug":"brother-in-law-cut-off-nose-of-woman-with-a-scabbard-in-bareilly-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवर ने खुरपी से काट डाली भाभी की नाक, फिर खुद को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवर ने खुरपी से काट डाली भाभी की नाक, फिर खुद को किया लहूलुहान
Fri, 28 Jul 2023 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:14 PM IST
सार
सीबीगंज क्षेत्र के चंदपुर काजियान में एक युवक ने अपनी भाभी पर खुरपी से हमला कर दिया। उसकी नाक काट डाली। इसके बाद खुद को भी लूहलुहान कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के चंदपुर काजियान में बृहस्पतिवार को खेत पर जा रहे युवक ने विवाद के बाद अपनी भाभी की नाक खुरपी से काट डाली। फिर खुद को भी खुरपी मारकर घायल कर लिया। दोनों काफी देर तक लहूलुहान हालत में पड़े रहे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
चंदपुर काजियान निवासी राजेश कश्यप के भाई की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उसकी भाभी नन्ही देवी देवर राजेश के साथ ही रहने लगी थीं। कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- फरहाना ने सरस्वती बन की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर में दोनों खेत में खड़ी धान की फसल की निराई करने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कुछ विवाद होने लगा। शुरू में मारपीट हुई और फिर राजेश ने अपने हाथ में मौजूद खुरपी से नन्ही देवी पर हमला कर दिया। महिला की नाक से लेकर चेहरे पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भागकर वहां पहुंचे। उन्होंने नन्ही देवी को बचाया। इसके बाद राजेश ने अपने ऊपर भी खुरपी से वार कर खुद को घायल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है।