फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law and sister-in-law raped the girl after giving her intoxicants

Bareilly News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से साले-बहनोई ने किया दुष्कर्म

Mon, 01 Sep 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law raped the girl after giving her intoxicants
मीरगंज। दवा दिलाने के बहाने अलीगंज क्षेत्र की युवती को लाकर नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद साले-बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए रविवार को थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसका स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है। थाना मिलक रामपुर के एक गांव का युवक गौतम 25 अगस्त को उसे दवा दिलाने के बहाने मीरगंज थाने के एक गांव में रिश्ते के बहनोई राधेश्याम के यहां ले आया।
विज्ञापन

उसका उपचार कराकर ठीक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों ने इलाज के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों साले-बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों ने गाली देते हुए धमकी दी। पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed