फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother flees after accusing sister and brother-in-law of murdering elderly man.

Bareilly News: बहन-बहनोई पर वृद्ध की हत्या का आरोप लगाकर भागा भाई

Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Brother flees after accusing sister and brother-in-law of murdering elderly man.
भमोरा। क्षेत्र के गांव बांगरपुर में बहन के घर में रह रहे हेमराज (60) की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर आरोप लगाने वाला भाई भाग गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में इंफेक्शन फैलने और बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दातागंज के गांव मुड़ा निवासी भाई पूरनलाल ने बताया कि हेमराज दोनों पैरों से दिव्यांग थे। वह चार माह से बहन शकुंतला के घर बांगरपुर में रह रहे थे। 14 सितंबर को बीमारी से हेमराज की मौत की सूचना मिली। 15 सितंबर को पहुंचे पूरनलाल ने आरोप लगाया कि बहन-बहनोई ने भाई की हत्या की है। आरोप है कि हेमराज ने 14 बीघा जमीन बेची थी, बहन-बहनोई उसकी रकम हड़पना चाहते थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। सूचना पर पंचनामा भरने पुलिस घर पहुंची तो पूरनलाल साथियों संग भाग गया।
विज्ञापन

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बहन शकुंतला की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed