{"_id":"69d428bead40e44683072b24","slug":"bronze-medal-winning-players-handed-over-the-trophy-to-the-sports-department-bareilly-news-c-4-bly1053-858920-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने क्रीड़ा विभाग को सौंपी ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने क्रीड़ा विभाग को सौंपी ट्रॉफी
Tue, 07 Apr 2026 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय सेपक टाकरा (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 मार्च तक असम विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने क्वाड इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस दौरान सोमवार को विजेता खिलाड़ियों ने रुविवि विश्वविद्यालय में पहुंचने पर ट्रॉफी क्रीड़ा विभाग के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी को भेंट की। टीम की इस सफलता में योगेश पांडेय (आरपीडीसी मीरगंज), जतिन सिंह, आर्यन यादव व उवेश खान (खुसरो पीजी कॉलेज), अश्मित कुमार व सतीश कुमार मौर्य (बाबा फरीद कॉलेज, फरीदपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुलपति प्रो. केपी सिंह, रजिस्ट्रार हरीश चंद, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम, डॉ. विजय सिंहाल, धर्मेंद्र शर्मा, टीम प्रबंधक लक्की और प्रशिक्षक दीपक सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन