फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bridges in a dilapidated state despite costing crores

Bareilly News: करोड़ों की लागत के बावजूद बदहाल हुए पुल

Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bridges in a dilapidated state despite costing crores
बरेली। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सेतु निगम द्वारा पिछले करीब दस सालों में करोड़ों की लागत से बनाए गए लगभग पंद्रह पुलों की स्थिति बदहाल है। मरम्मत के बाद भी इन पुलों पर गड्ढे और सुरक्षा व्यवस्थाएं खराब हैं। लाल फाटक पुल पर लगे व्यू कटर भी कई जगहों पर गायब हो चुके हैं, इनके कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। तो वहीं अटल सेतु पर बड़ा गड्ढा होने से हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

अटल सेतु पर पटेल चौक की ओर चढ़ते ही एक बड़ा गड्ढा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे हादसे का डर रहता है। यह पुल साल 2021 में करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से बना था। इसके बाद इसकी मरम्मत नहीं हुई, जिससे बारिश में गड्ढा और बड़ा हो गया। चौपुला पुल पर तीन महीने पहले 1.46 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत हुई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट और सड़क ऊंची-नीची है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। लाल फाटक पुल से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। इस पुल से कई व्यू कटर गायब हो चुके हैं। व्यू कटर सामने से आने वाले वाहनों की रोशनी को नियंत्रित करते हैं। इनके न होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed