फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry the groom and married her cousin in Budaun

अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह

Fri, 09 Jun 2023 07:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 07:03 AM IST
सार

Bride Refused To Marry : उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में शादी का अजब मामला सामने आया है। दूल्हे की धमकी से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपने फुफेरे भाई से शादी कर ली। वहीं दुल्हन की सहेली ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। 

विज्ञापन
bride refused to marry the groom and married her cousin in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बदायूं जिले में दुल्हन की फुफेरे भाई से नजदीकी ने बिल्सी क्षेत्र से आई बरात की खुशियों में रंग में भंग डाल दिया। दूल्हे को जब इसकी भनक लगी तो उसने देख लेने की धमकी दे डाली। इसी बात पर बिफरी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने अपने फुफेरे भाई संग सात फेरे ले लिए। उधर, रिश्तेदारों की मध्यस्थता में दुल्हन की सहेली के रूप में बिल्सी क्षेत्र वाले दूल्हे को भी हमसफर मिल गया।

विज्ञापन


मामला बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक व्यक्ति की बेटी की बरात बिल्सी क्षेत्र से आई थी। नाश्ता करने के बाद बरात चढ़ाने के लिए बराती मौजमस्ती में थे। बताते हैं कि बरात चढ़त से पहले दूल्हे ने दुल्हन को फोन कर धमका दिया था कि फुफेरे भाई को लेकर ऐसे ही चला तो वह शादी के बाद उसे देख लेगा। 

विज्ञापन

दूल्हे के पिता ने बुलाई पुलिस 

उसी समय गुस्साई दुल्हन ने बरात चढ़त के दौरान ही शादी करने से इनकार कर दिया। माहौल बिगड़ता देख दूल्हे के पिता ने पुलिस बुला ली। दरअसल, दुल्हन अपने फुफेरे भाई के संपर्क में थी, इस कारण शादी टूट गई। इसके बाद दुल्हन के पिता भी उसकी भावनाओं को समझते हुए कासगंज जिले के निवासी उसके फुफेरे भाई से उसकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की सहेली बनी दूल्हे की हमसफर 

इसके बाद दिलचस्प पहलू यह भी रहा कि इसी दौरान बिल्सी क्षेत्र के दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के गांव की एक अन्य लड़की के परिजनों को शादी करने के लिए रजामंद कर लिया। वह शादी से इनकार करने वाली दुल्हन की सहेली बताई गई है। बृहस्पतिवार को दोनों ने सात फेरे ले लिए।

अश्लीलता करने वाले थानेदार का काला चिठ्ठा: लड़कियों को भेजता था गंदे मैसेज, न्यूड होकर करता था वीडियो कॉल
 

इधर, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रात में मामला संज्ञान में आया था। मौके पर पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की। इसलिए कोई लिखापढ़त नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed