फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride party got angry after seeing the old jewelry, returned procession in shahjahanpur

यूपी: फेरे पड़ने से ठीक पहले पुराने जेवर देखकर भड़का दुल्हन पक्ष, लौटा दी बरात

Mon, 28 Jun 2021 10:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Jun 2021 10:44 PM IST
सार

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से तय हुई थी। रविवार की शाम बरात दुल्हन के घर पहुंच गई। द्वारचार के साथ तमाम वैवाहिक रस्म पूरी की जा रहीं थीं। 
 

विज्ञापन
bride party got angry after seeing the old jewelry, returned procession in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा में एक शादी समारोह में फेरे पड़ने की तैयारियां चल रहीं थीं। सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। भांवर से ठीक पहले पुराने जेवर लाने का आरोप लगाकर दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने भी पहुंचा लेकिन दुल्हन पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुआ और बरात लौट गई। दूल्हे ने थाने में तहरीर देकर दुल्हन पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से तय हुई थी। रविवार की शाम बरात दुल्हन के घर पहुंच गई। द्वारचार के साथ तमाम वैवाहिक रस्म पूरी की जा रहीं थीं। 
विज्ञापन


बराती खाना खा चुके थे। फेरे पड़ने से पहले दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए लाए गए जेवर देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। दुल्हन पक्ष के मुताबिक तय जेवर से कम थे और पुराने भी थे। धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष में यह बात फैल गई कि जेवर कम हैं और पुराने हैं। इसी बात को लेकर दुल्हन और उसके परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को समझाने का काफी प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तब दूल्हे ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। तब भी दुल्हन पक्ष शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद दूल्हे ने कटरा थाने में तहरीर देकर दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुल्हन पक्ष के विवाह के लिए तैयार न होने पर अंत में बरात लौट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed