फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride eloped with her lover after 25 days of marriage in Bareilly

UP: शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड, किसी को न हो रहा यकीन, दूल्हे ने ससुर को फोन पर कहा-हमारी कोई गलती...

Thu, 06 Jul 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Jul 2023 09:30 AM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता शादी के 25 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ जेवर भी लेकर गई है। दामाद ने अपने ससुर को फोन पर सूचना दी। बेटी की हरकत से पिता भी हैरान रह गए। विवाहिता के पिता ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bride eloped with her lover after 25 days of marriage in Bareilly
प्रेमी के साथ दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शादी के 25 दिन बाद विवाहिता ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसका पति और पिता हैरान रह गए। विवाहिता अपनी ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ में सारे जेवर भी ले गई। सुबह जब पति जागा तो पत्नी को बिस्तर पर न देख उसके होश  उड़ गए। 
विज्ञापन


उसने अपने ससुर को फोन पर सूचना दी। बेटी की हरकत से पिता भी हैरान रह गए। विवाहिता के पिता ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की। आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जून को हुई थी युवती की शादी 
जानकारी के मुताबिक सिरौली कस्बे के व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह 10 जून को किया था। खुशी-खुशी विदा होकर वह अपनी ससुराल गई, लेकिन चार जुलाई को उसके दामाद ने कॉल की। 

बताया कि उसकी नवविवाहिता बेटी रात में बिन बताए घर से माल जेवर लेकर गायब हो गई है। सुबह जब वे लोग जागे तब उसकी जानकारी हुई। उन लोगों ने विवाहिता को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। 

 

दामाद की बात सुनकर ससुर के होश उड़ गए। उसने विवाहित बेटी की सब जगह खोजबीन करने के बाद थाने में तहरीर दी।

तहरीर में बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी को सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी मोनिस और अजीम बहला फुसलाकर ले गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed