Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride dies due to quack treatment, uproar

Bareilly News: झोलाछाप के इलाज से दुल्हन की मौत, हंगामा

Thu, 15 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bride dies due to quack treatment, uproar
बहेड़ी। शादी समारोह में बुधवार की रात दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झोलाछाप के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भोजीपुरा के अस्पताल ले गए, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर दुल्हन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देवीपुरा के थान सिंह की बेटी शांति की बुधवार को शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। शांति की तबीयत सुबह से कुछ गड़बड़ थी। दोपहर तीन बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर शेखूपुर स्थित सफा नर्सिंग होम में लेकर गए। मृतका के पिता थान सिंह ने पुलिस को बताया कि इस नर्सिंग होम के मालिक झोलाछाप तस्नीम उर्फ भूरा ने उनके बेटे से कहा कि कमजोरी हो गई है। ड्रिप चढ़ाने से राहत मिलेगी। ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी हालात और ज्यादा खराब हो गई और सांसें थम गईं।
विज्ञापन

तभी झोलाछाप ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन युवती को भोजीपुरा के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां दुल्हन की मौत हो गई। वहां ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इधर, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नवाबगंज से आनी थी बरातबहेड़ी। शांति की बुधवार की रात को बारात नवाबगंज से आनी थी। गांव में पंडाल सज चुका था। हलवाइयों ने भी तरह-तरह के पकवान बरातियों के लिए बनाए थे। पूरा गांव शादी की तैयारी में जुटा था। दोपहर को शांति की तबीयत खराब हुई। उसके बाद अस्पताल से मौत की खबर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। उसकी बरात नवाबगंज से देवीपुरा गांव के लिए चल चुकी थी। सूचना के बाद बरात आधे रास्ते से वापस लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed