{"_id":"619d459bee395055e61f7475","slug":"brick-pajaya-but-robbed-the-elderly-businessman-s-scooty-by-hitting-him-bareilly-news-bly4670234184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट पजाया पर बुजुर्ग व्यापारी की स्कूटी में टक्कर मारकर रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट पजाया पर बुजुर्ग व्यापारी की स्कूटी में टक्कर मारकर रुपये लूटे
विज्ञापन
पीड़ित विनोद कुमार बंसल।
लोगों की मदद से व्यापारी ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंपा
ईट पजाया चौराहे के पास दोपहर में हुई घटना, लूटे गए रुपये बरामद
बरेली। दवाई लेकर लौट रहे बुजुर्ग व्यापारी विनोद कुमार बंसल की स्कूटी में बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। वह गिर गए तो उन्हें उठाने के बहाने बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 11 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि लोगों की मदद से व्यापारी ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लुटेरे के पास से रुपये भी बरामद हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, माधोबाड़ी में रहने वाले बुजुर्ग विनोद कुमार बंसल का भूसे का व्यापार है। मंगलवार दोपहर वह एकतानगर में दवाई लेने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वहां से लौटने के दौरान ईंट पजाया चौराहे के पास एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वजह जमीन पर गिर गए। बदमाश उन्हें उठाने लगे और इसी बीच उनकी जेब में रखे 11 हजार रुपये निकाल लिए। विनोद कुमार को इसकी भनक लग गई और उन्होंने एक बदमाश को पकड़कर शोर मचा दिया। तब तक वहां भीड़ लग गई और सबने उस बदमाश को पकड़कर पिटाई कर दी। उसके पास से विनोद के रुपये भी बरामद हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। व्यापारी और बदमाश को थाना बारादरी ले गई मगर थाने में व्यापारी ने रिपोर्ट लिखाने से इनकार कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।